छत्तीसगढ़

NSUI नेता के खिलाफ थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज, छात्रा पर ब्लैकमेल करने का आरोप भी दर्ज

पीड़ित छात्रा बीबीए की पढ़ाई करती है और नीट की तैयारी कर रही है

AINS NEWS 24X7…. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में NSUI नेता निखिल बघेल के खिलाफ थाने में एक छात्रा ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है. मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्रा बीबीए की पढ़ाई करती है और नीट की तैयारी कर रही है। छात्रा ने डीडी नगर थाने में FIR दर्ज कराई है। इसके बाद वह निखिल पर भरोसा कर बाइक पर बैठकर चली गई। लेकिन, कैफे ना ले जाकर वह अपने घर ले गया। बोला कि मम्मी घर में हैं, तुम अंदर जाओ। फिर निखिल किचन में चाय बनाने गया। उसके बाद मुझे बेडरूम ले गया और जबरन फिजिकल रिलेशन बनाया.उसने वादा किया कि मैं तुमसे शादी करूंगा। इसके बाद मुझे जिम के पास छोड़कर शादी में जाने की बात कहकर चला गया। पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिजन को दी। जिस पर डीडी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर निखिल बघेल ने छात्रा पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाकर थाने में शिकायत की है। निखिल ने आवेदन में कहा है कि वह किसी भी तरह के मेडिकल टेस्ट के लिए तैयार है। निखिल बघेल ने डीडीनगर थाना प्रभारी को एक आवेदन देकर छात्रा पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि, 1 फरवरी को निखिल पीड़िता को वॉट्सऐप पर मैसेज कर मिलने की जिद करने लगा। शाम करीब 7.20 बजे फोन कर कहा कि मैं जिम के नीचे खड़ा हूं, आप मिलने आ जाओ। मैं नीचे निखिल बघेल से मिलने गई, तब उसने बताया कि पास ही सुंदरनगर में उसका The Buzz नाम से कैफे है, चलो वहीं चल कर बात करते हैं।

Related Articles

Back to top button