छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार के बजट से मध्यान भोजन रसोईया महासंघ को भी है उम्मीदें, वेतन में 50% वृद्धि पर लग सकती है मुहर

रसोईया महासंघ के बिलासपुर, मुंगेली, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद और रायपुर के जिला अध्यक्षों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से मुलाकात भी की

AINS NEWS 24X7…. कल 9 फरवरी को छत्तीसगढ़ सरकार अपना बजट पेश करने जा रही है इस बजट को लेकर जहां सभी वर्गों को ढेर सारी उम्मीदें हैं वहीं छत्तीसगढ़ मध्यान भोजन स्कूल रसोइया संघ के 87,000 कर्मचारियों को भी उम्मीद है कि भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र जिसमें रसोइयों के वेतन में 50% की वृद्धि की घोषणा की गई थी उसे पर मुहर लग सकती है, अगर ऐसा हुआ तो विगत कई दिनों से आंदोलन कर रहे मध्यान भोजन रसोईया महासंघ के हजारों कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी देखने मिल सकती है। इस संबंध में रसोईया महासंघ के बिलासपुर, मुंगेली, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद और रायपुर के जिला अध्यक्षों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से मुलाकात भी की। रसोईया महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष नीलू ओगरे ने जानकारी दी की रसोइयों के वेतन में 50% की वृद्धि की घोषणा भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनने से पूर्व अपने घोषणा पत्र में की थी, उन्होंने यह भी बताया कि बकाया दो महीनों वेतन रसोइयों के खाते में आ गया है। अब इंतजार है कि सरकार अपनी घोषणा पर कब तक अमल करती है।

Related Articles

Back to top button