छत्तीसगढ़
प्रतिबंधित माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार करते हुए नक्सली सदस्य गिरफ्तार, न्यायिक निर्माण पर जेल भेजा गया
सभी को प्रतिबंधित माओवादी संगठन में काम करने के आरोप में अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक निर्माण पर जेल भेजा गया

AINS NEWS……. पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ेधौंसा जंगल से अंतागढ़ शहर की और नक्सलियों का बैनर पोस्टर लगाने माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार नक्सली सदस्य आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदर राज बस्तर रेंज, जगदलपुर जिला बस्तर के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक जिला कांकेर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ के मार्गदर्शन में पुलिस टीम रवाना हुई, पुलिस ने नवागांव नदी पुलिया के पास घेराबंदी की गई तभी आमागांव की तरफ से अंतागढ़ आ रहे तीन मोटरसाइकिल में कुल 6 नक्सली प्रचार प्रसार सदस्यों को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों में लखन लाल, शैलेंद्र कुनाल, सुकरेन ध्रुव, घसीयाराम, सुनहेर गावडे सभी को प्रतिबंधित माओवादी संगठन में काम करने के आरोप में अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक निर्माण पर जेल भेजा गया।





