
AINS NEWS 24×7…….स्मृति नगर चौकी अंतर्गत सेलून चलाने वाली महिला की चाय में नशे की गोलियां घोलकर आरोपी मोहम्मद आरिफ रजा के द्वारा अनाचार करने का मामला सामने आया है। इस दौरान आरोपी के द्वारा वीडियो भी बनाया गया और वायरल करने की धमकी देते हुए 2 वर्ष तक महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा । अंततः पीड़ित महिला के द्वारा स्मृति नगर चौकी में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई इसकी जानकारी होने पर आरोपी के द्वारा आज पुलिस चौकी पहुंचकर समर्पण किया गया। स्मृतिनगर पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर धारा 376(2)एन, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी सेलून दुकान है। उसके यहां काम करने वाले सहकर्मी ने केलबाड़ी दुर्ग निवासी मोहम्मद आरिफ रजा से अगस्त 2020 में परिचय कराया। इसके बाद इस्टाग्राम के जरिए दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। इस बीच 12 नवंबर की शाम आरिफ उसे परिजनों से मुलाकात कराने की बोलकर न्यू दीनदयाल कॉलोनी खम्हरिया में ले गया, जहां घर पर ताला लगा हुआ था। पूछने पर 10-15 मिनट में परिजनो के आने की बात कही। इस पर अंदर ले जकर उसके लिए चाय बनाकर दी, जिसमें नशे की गोली मिली थी। इसकी वजह से चाय पीकर महिला को चक्कर आने लगा। जिसका फायदा उठाकर उसके साथ अनाचार किया। नशा कम होने पर उसने विरोध किया और थाने में शिकायत की बात कही तो आरिफ ने उसका गंदा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद उसे शादी का प्रलोभन देने लगा। इस बीच आरोपी ने 10 नवंबर 2023 को भी अनाचार किया। पीड़िता के द्वारा 3 जनवरी को मोहम्मद आरिफ रजा के खिलाफ अपराध दर्ज करा दिया। सोमवार को आरोपी आरिफ रजा ने थाने में समर्पण किया है।





