छत्तीसगढ़

राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी राजा देवेंद्र प्रताप सिंह आज अपना नामांकन भरा

मेरे लिए सौभाग्य की बात है और मेरा राजनीतिक जीवन सार्थक हो गया है

AINS NEWS 24X7….. छत्तीसगढ़ राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी राजा देवेंद्र प्रताप सिंह आज अपना नामांकन भरा है. इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को वर्ल्ड के सबसे डायनामिक और डैशिंग लीडर बताया है. नामांकन भरने के दौरान उनके साथ सीएम विष्णुदेव साय समते मंत्रिमंडल के लोग मौजूद रहे.

देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राज्यसभा सीट के लिए कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं उतार रही है तो ऐसे में देवेंद्र प्रताप सिंह का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है. नामंकन दाखिल करने के बाद देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें खुद जानकारी नहीं थी कि उनका नाम राज्यसभा के लिए चयन हुआ है. इसकी जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यम से मिली.

साथ ही उन्होंने पीएम मोदी आज वर्ल्ड के सबसे डायनामिक और डैशिंग लीडर है. उनके साथ काम करने का अवसर मिलेगा. यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है और मेरा राजनीतिक जीवन सार्थक हो गया है. उनके साथ काम करके विकास के और काम करेंगे

 

Related Articles

Back to top button