छत्तीसगढ़

पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को विधानसभा के अन्दर बेचैनी महसूस होने लगी, उन्हें जल्द हॉस्पिटल ले जाया गया 

रायपुर के एमएमआई अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है

AINS NEWS RAIPUR….. सुकमा के कांग्रेसी विधायक छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को दिल का दौरा पड़ा है और उन्हें रायपुर के एमएमआई अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है, गौरतलब है कि कवासी लखमा को दादी के उपनाम से भी पुकारा जाता है! हाजिर जबाब लखमा अपने विवादित बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहते हैँ! प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा के अन्दर उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी थी और उन्होंने हॉस्पिटल जाने की इच्छा व्यक्त की तो उन्हें जल्द हॉस्पिटल ले जाया गया

कांग्रेस विधायक कवासी लखमा का हाल-चाल जानने अभी उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा  MMI हॉस्पिटल पहुंचेंगे।

 

Related Articles

Back to top button