छत्तीसगढ़

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी उपर मंदिर के स्मार्ट टीवी में अश्लील वीडियो चलने से श्रद्धालुओं में हड़कंप 

व्यक्ति को उपर मंदिर में लगे टीवी के पास संदिग्ध अवस्था में देखा गया।

AINS NEWS 24×7………छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी उपर मंदिर कार्यालय में लगे स्मार्ट टीवी में अश्लील वीडियो चल गया जब भक्तो की भीड़ लगी थी जिसके बाद कार्यालय परिसर में हड़कप मच गया यह वीडियो करीब 1.30 मिनट तक चलता ही रहा बता दे की घटना 16 फरवरी की शाम का है उपर मंदिर स्थित कार्यालय के टीवी में अचानक अश्लील फिल्म का प्रसारण शुरु हो गया। करीब डेढ़ मिनट तक अश्लील फिल्म का प्रसारण होने से वहां मौजूद श्रद्धालुओं और मंदिर ट्रस्ट समिति में हड़कंप मच गया था। मंदिर ट्रस्ट समिति की शिकायत पर डोंगरगढ़ पुलिस व साइबर सेल की टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए संयुक्त टीम द्वारा मंदिर में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी व 200 से अधिक मोबाईल नंबरो को खंगाला गया। विवेचना दौरान मंदिर कार्यालय के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में रवि चन्द्रिकापुरे नामक व्यक्ति को उपर मंदिर में लगे टीवी के पास संदिग्ध अवस्था में देखा गया।

उक्त व्यक्ति को कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि अपने फोन को स्मार्ट टीवी से स्क्रीन कास्ट के माध्यम से कनेक्ट कर फोन में चल रहे अश्लील विडियो को स्मार्ट टीवी में प्रसारित करना बताया। पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर पुलिस ने आरोपी रवि चन्द्रिकापूरे पिता तीजउ निवासी मौर्या कालोनी डोंगरगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button