छत्तीसगढ़
नई सरकार आते ही राशन कार्डों के सत्यापन कार्य में उमड़े कार्डधारी, 1से लेकर 05 वार्डों के लिए सुरडोंगर शिव मन्दिर में लगा शिविर
कार्डधारी अपना पुराना राशन कार्ड व अपनी फोटो लेकर शिविर में पहुंचे जिसमें महिलाओ के संख्या ज्यादा देखी गई

AINS NEWS केशकाल……. छग में भाजपा की सरकार आते ही गरीबों को मिलने वाले राशन कार्डों में मुख्यमंत्री, खाद्य मंत्री के साथ प्रधानमंत्री की फोटो लगी नया राशन कार्ड सत्यापन कराकर पुराने राशन कार्डों को जमा कर नया राशन कार्ड पाने के लिए दिनांक 05.03.2024 को नगर पंचायत केसकाल के सुरडोंगर बाजारपारा शिव मन्दिर में 1से लेकर 05वार्डों के लिए राशन कार्ड सत्यापन कार्य के लिए नगर पंचायत केसकाल द्वारा शिविर का आयोजन किया गया, दिनांक 05.03.2024 को कार्डधारी अपना पुराना राशन कार्ड व अपनी फोटो लेकर शिविर में पहुंचे जिसमें महिलाओ के संख्या ज्यादा देखी गई






