छत्तीसगढ़

पंचवटी केसकाल में केंद्र की शक्ति वंदन योजना को लेकर महिलाओ को एकजुट होने की अपील की विधायक ने 

शक्ति वंदन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों से साझा की

AINS NEWS केसकाल…. केसकाल के भाजपा विधायक नीलकंठ टेकाम ने आज पंचवटी केसकाल में अयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित किया,  उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा महिलाओ के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है जिसमें प्रमुख रुप से महतारी वंदन योजना व शक्ति वंदन योजना महत्वपूर्ण है,  उन्होंने शक्ति वंदन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों से साझा की,  विधायक टेकाम ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाकर केंद्र में दोबारा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की  कार्यक्रम में भाजपा नेता आकाश मेहता, संतोष कटारिया,रामेश्वर उसेंडी भूपेश चंद्राकर, नवदीप सोनी,राजकिशोर राठी व बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे

 

Related Articles

Back to top button