छत्तीसगढ़

कॉलोनी तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा, प्रशासन की एंबुलेंस में इलाज करवाया मीडियाकर्मी आवासीय परिसर के रहवासियों ने

पूर्व उपाध्यक्ष निश्चय शर्मा ने भी इस पुनीत कार्य के लिए अध्यक्ष मदन बघेल को बधाई दी और हमेशा ऐसे सामाजिक कार्यों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए अपनी सहमति व्यक्त की

AINS NEWS…. बड़ा ही सुखद क्षण रहा आज मीडियाकर्मी आवासीय परिसर सोनडोंगरी का क्योंकि पहली बार आज यहां प्रशासन की स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वाली एंबुलेंस कॉलोनी परिसर में ही आ गई, रहवासियों ने यहां अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया और छोटी-मोटी तकलीफों का इलाज भी करवाया, मौका था मीडियाकर्मी आवासीय परिसर  सोनडोंगरी का जहां आज निगम प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी, नवनियुक्त अध्यक्ष मदन बघेल की अगवाई में पदाधिकारीयों ने प्रयास करके प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला से संपर्क किया और उपाध्यक्ष ने नगर निगम कमिश्नर से बात करके मीडियाकर्मी अमावस्या परिषद सोनडोंगरी में स्वास्थ्य सेवा के लिए इस बस की व्यवस्था करवाई, बता दें की यह बस अब आने वाले समय में भी कॉलोनी में उपस्थित रहेगी और यहां के रहवासी इसका लाभ लेते हुए अपनी शारीरिक तकलीफों को दूर कर सकेंगे, मीडियाकर्मी आवासीय  परिसर के रहवासियों ने इस बेहतरीन सुविधा के लिए अध्यक्ष मदन बघेल को धन्यवाद दिया है, कॉलोनी के पूर्व उपाध्यक्ष निश्चय शर्मा ने भी इस पुनीत कार्य के लिए अध्यक्ष मदन बघेल को बधाई दी और हमेशा ऐसे सामाजिक कार्यों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए अपनी सहमति व्यक्त की है

 

Related Articles

Back to top button