छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़, एक नक्सली भीमा हुआ ढेर

दंतेवाड़ा बीजापुर सीमा के जंगलों में हुई मुठभेड़

AINS NEWS….. दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला पहाड़ियों के पीछे, जंगलों में जहां बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहदें  मिलती है। वहां बड़े नक्सली लीडर लेंगू दादा और दिनेश मोडियम के साथ कई अन्य नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर तीनों जिलों से जवानों की टीम रवाना हुई। मौके पर पहुंचते ही दंतेवाड़ा की तरफ से जा रही टीम पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे नक्सलियों की तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हुई। जवाबी कार्रवाई में लंबे समय तक मुठभेड़ चली। खुद को कमजोर पड़ता देख नक्सली जान बचाकर भाग निकले। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग करने पर पीडिया पंचायत कमांडर भीमा का शव मिला और साथ में 1 भरमार बंदूक, छर्रा, 1 टिफिन बम, बैटरी एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री मिली। मारे गए नक्सली पर दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में 2 बड़े अपराध दर्ज थे।

Related Articles

Back to top button