छत्तीसगढ़

शासकीय बालिका गृह में केक काटकर जन्मदिन मनाया विधायक खुशवंत साहेब ने

इस अवसर पर इलेक्ट्रिक ई रिक्शा वितरण भी किया

AINS NEWS…. राजधानी रायपुर के खम्हारडीह स्थित शासकीय बालिका गृह में विधायक खुशवंत साहेब ने बालिकाओं के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। बालिकाओं के चेहरे पर उपहार स्वरूप मुस्कान देखकर मन आनंदित हो उठा मानो किसी ने जन्मदिन पर खुशियों भरी मुस्कान भेंट कर दी हो।
इस अवसर पर इलेक्ट्रिक ई रिक्शा वितरण भी किया, जन्मदिन के अवसर पर गृह निवास भंडारपुरी धाम पहुंचते ही पटाखे एवं गाजे — बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया जिसके पश्चात गुरुद्वारा में मत्था टेक प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की और पिता श्री धर्मगुरु गुरु बाल दास गुरु गोसाई, गुरु माता जी एवं भ्राता गुरु श्री सोमेश बाबा जी समेत परिवारजनों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर पूज्य पिता श्री, माता जी एवं भ्राता गुरु श्री सोमेश बाबा जी का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button