छत्तीसगढ़

पुलिस और सुरक्षबलों के जवानों ने 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया, कई ऑटोमैटिक हथियारों भी बरामद

DRG, CRPF कोबरा और बस्तर बटालियन के जवानों के साथ मुठभेड़

AINS NEWS…. बस्तर में एक बार फिर पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की खबर हैं। बताया जा रहा हैं कि नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में पुलिस और सुरक्षबलों के जवानों ने 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया हैं। वही 7 अन्य नक्सली गंभीर तौर पर घायल बताये जा रहे हैं। यह पूरा एनकाउंटर गंगालूर में सामने आया हैं। मुठभेड़ की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने की। सूत्रों से जो खबरें मिल रही हैं उसके मुताबिक मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर हो चुके हैं संख्या और बढ़ सकती है। कई ऑटोमैटिक हथियारों भी बरामद किए जाने की खबर है। लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद से बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ कई ऑपरेशन हुए हैं जिनमें अब तक 9 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। हाल ही में बीजापुर जिले में 6 नक्सली भी मारे गए थे। हालाँकि इस पूरे एनकाउंटर के बारें अधिकृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

कोरचोली मुठभेड़ में अब तक 8 नक्सली ढेर

मुठभेड़ स्थल से 8 नक्सलियों के शव बरामद

सुबह 6 बजे से नक्सलियों के साथ जारी है जवानों की मुठभेड़

मुठभेड़ में कई ऑटोमेटिक हथियार बरामद होने की खबर

 

Related Articles

Back to top button