RAIPUR

निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान, वाहनों में अवैध रूप से शराब परिवहन करते दो पकडाय

वाहन चोरी में दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 84/24 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है

AINS NEWS….. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध रूप से शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु विशेष टीम का गठन करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 13.04.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई की थाना विधानसभा क्षेत्र में दोपहिया वाहन सवार 02 अलग – अलग व्यक्ति अपने वाहनों में अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए दोपहिया वाहनों एवं हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।

एक व्यक्ति को थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम नरदहा स्थित नहरपार पास तथा दूसरे व्यक्ति को आमासिवनी स्थित ऐश्वर्या बाजार पास चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम नरेन्द्र पठारी निवासी नरदहा विधानसभा तथा जयदीप नागवंशी निवासी लाभाण्डी तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दोनों के पास वाहनों में रखें थैलों की तलाशी लेने पर थैलों में देशी शराब रखा होना पाया गया। शराब परिवहन करने/रखने के संबंध में दोनों से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी नरेन्द्र पठारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 220 पौवा देशी शराब कीमती 24200/-रूपये एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी/04/एम एक्स/4907 जुमला कीमती लगभग 64,200/- रूपये तथा आरोपी जयदीप नागवंशी के कब्जे से 240 पौवा देशी शराब कीमती 26400/- रूपये एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा क्रमांक सी जी 04 एन जी 1385 जुमला कीमती 66,400/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 219/24 एवं 220/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। दोनों आरोपी दोस्त है। आरोपियान एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी/04/एम एक्स/4907 को थाना पंडरी क्षेत्र से चोरी किये है तथा चोरी के वाहन में फर्जी नंबर लगाकर शराब परिवहन हेतु उपयोग कर रहे थे। वाहन चोरी में दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 84/24 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है, इस प्रकरण में भी आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रहीं है।

गिरफ्तार आरोपी

01. नरेन्द्र पठारी पिता द्वारिका प्रसाद पठारी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम नरदहा कुंआ चौक के पास थाना विधानसभा रायपुर।

02. जयदीप नागवंशी पिता संतोष नागवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी सूरज नगर लाभाण्डी थाना तेलीबांधा जिला रायपुर।

Related Articles

Back to top button