RAIPUR

रायपुर में अशोका बिरयानी के सभी ब्रांच हुए सील, मृतकों के लिए एक-एक करोड़ मुआवजे की मांग

नील कुमार पटेल और डेविड साहू को दबाव पूर्वक गटर की सफाई करने आधा फीट से कम गोलाई वाली टंकी में उतारा गया था जहां दोनों कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई थी

AINS NEWS…. तेलीबांधा थाना क्षेत्र में संचालित अशोका बिरियानी सेंटर के गटर में दो कर्मचारियों की मौत के बाद परिजन आक्रोश में है वहीं मृतकों के लिए एक-एक करोड रुपए के मुआवजे की मांग कर रहे, वहीं बिरियानी सेंटर में मीडिया कर्मियों से दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोप में तीन पुरुष कर्मचारी और तीन महिला कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश कर जेल में दाखिल कर दिया है। इधर नगर निगम प्रशासन ने भी कार्यवाही की और अशोका बिरयानी के रायपुर में संचालित सभी ब्रांच में ताला जड़ दिया। गौरतलब है कि अशोका बिरियानी में इलेक्ट्रिशियन का काम करने वाले नील कुमार पटेल और डेविड साहू को दबाव पूर्वक गटर की सफाई करने आधा फीट से कम गोलाई वाली टंकी में उतारा गया था जहां दोनों कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई थी। कर्मचारियों की मौत की घटना पर बिरियानी सेंटर प्रबंधन लीपा पोती करने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान मीडिया कर्मी घटना का कवरेज करने पहुंचे थे तो उनसे भी स्टाफ ने बदतमीजी और बदसलुकी की थी, शुक्रवार को पूरे घटनाक्रम में राजनीतिज्ञों ने भी हस्तक्षेप किया और लाश को रखकर प्रदर्शन करते हुए मृतकों के लिए मुआवजे की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू समेत कई नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button