छत्तीसगढ़
ईडी ने पूर्व IAS अनिल टुटेजा को कोर्ट में पेश किया, जल्द ही कुछ और बड़ी गिरफ्तारी इस मामले में हो सकती है
देर रात तक पूछताछ के बाद बेटे यश टुटेजा को ईडी ने छोड़ दिया, जबकि अनिल टुटेजा को गिरफ्तार कर लिया

AINS NEWS…. छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी अफसर रहे अनिल टुटेजा की गिरफ्तारी से हड़कंप है। ED ने आज गिरफ्तार किये पूर्व IAS को कोर्ट में पेश किया। शनिवार शाम से चल रही पूछताछ के बाद ईडी को शराब घोटाले से जुड़ी कई अहम कड़ी मिली है। चर्चा है पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग ईडी को मिली हैं, जिसके आधार पर जल्द ही कुछ और बड़ी गिरफ्तारी इस मामले में हो सकती है।

सुप्रीम कोर्ट की ओर से हाल ही में आयकर विभाग की शिकायत पर आधारित अपनी पिछली एफआईआर को रद्द करने के बाद ईडी ने कथित शराब घोटाला मामले में एक नया मनी लॉन्ड्रिंग मामला दर्ज किया था. पिछले साल जुलाई में ईडी ने रायपुर की एक पीएमएलए अदालत में कथित शराब घोटाला मामले में चार्जशीट दायर की थी, जिसमें उसने दावा किया था कि 2019 में शुरू हुए कथित शराब घोटाले में 2,161 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया गया था। इस मामले में EOW में भी केस रजिस्टर्ड था।
शनिवार को इस मामले में पूछताछ के लिए अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा को ईओडब्ल्यू ने तलब किया था। बयान दर्ज कराने के बाद जैसे ही दोनों बाहर निकले, पहले से मौजूद ED की टीम ने दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों को ED के जोनल अफसर ले जाया गया, जहां देर रात तक पूछताछ चली। उसके बाद उनके बेटे यश टुटेजा को ईडी ने छोड़ दिया, जबकि अनिल टुटेजा को गिरफ्तार कर लिया।




