RAIPUR

100 किलो का प्रसाद भोग के रूप में चढ़ा हनुमान जी को, मीडियाकर्मी आवासीय परिसर में हनुमान जयंती का कार्यक्रम

विगत दिनों कॉलोनी में अंबेडकर जयंती भी सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था साथ ही कॉलोनी परिसर में मंदिर निर्माण भी अपने अंतिम चरण पर है

AINS NEWS…… मीडियाकर्मी आवासीय परिसर सोनडोंगरी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हनुमान जयंती का कार्यक्रम मनाया गया, इस दौरान हनुमान जी को भोग लगाने के लिए 100 किलो का हलवा मीडियाकर्मी आवासीय परिसर के रहवासियों द्वारा तैयार किया गया। मीडिया कर्मी आवासीय परिसर के अध्यक्ष मदन बघेल और पूर्व उपाध्यक्ष निश्चय शर्मा समेत तमाम पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में कॉलोनी के रहवासियों द्वारा समय-समय पर सामाजिक और धार्मिक आयोजन किए जाते हैं जिसमें अध्यक्ष जी का मार्गदर्शन हमेशा मिलता है। आज भी हनुमान जयंती के अवसर पर ब्लॉक नंबर दो में 100 किलो का भोग तैयार किया गया और प्रसाद स्वरूप शाम को वितरण किया गया, जिसमें मुख्य रूप से मेहर खान और उनका परिवार, रवि भाई और उनका परिवार समेत बावनकर परिवार ने मुख्य भूमिका निभाई। बता दें की कॉलोनी में सभी तरह के कार्यक्रमों के लिए रहवासी हमेशा आगे रहते हैं, विगत दिनों कॉलोनी में अंबेडकर जयंती भी सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था साथ ही कॉलोनी परिसर में मंदिर निर्माण भी अपने अंतिम चरण पर है।

Related Articles

Back to top button