RAIPUR

ग्रीन अर्थ सिटी में रही हनुमान जन्मोत्सव की धूम, ध्वज यात्रा, सुन्दरकांड और विशाल भंडारे का आनंद उठाया रहवासियों ने

पूर्व डीजीपी डीएम अवस्थी भी पधारे और उन्होंने कॉलोनी परिसर में संपन्न हो रहे हनुमान जयंती कार्यक्रम के लिए ग्रीन अर्थ सिटी के समस्त रहिवासियों को बधाई दी

AINS NEWS…. नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के अंतर्गत स्थित ग्रीन अर्थ सिटी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान ह जन्मोत्सव में ग्रीन अर्थ सिटी के समस्त रहवासियों ने हिस्सा लिया। सुबह से ही हनुमान जयंती को लेकर बच्चों, बड़ों और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा था।युवाओं के साथ बच्चों ने मिलकर बजरंगबली की ध्वज यात्रा निकाली और जय श्री राम के नारे लगाए। मंदिर परिसर में सुन्दरकांड और धार्मिक गीतों पर रहवासी झूमते नजर आए। ग्रीन अर्थ सिटी में आयोजित हुए हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व डीजीपी डीएम अवस्थी भी पधारे और उन्होंने कॉलोनी परिसर में संपन्न हो रहे हनुमान जयंती कार्यक्रम के लिए ग्रीन अर्थ सिटी के समस्त रहिवासियों को बधाई दी। इस दौरान कॉलोनी परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में रहवासियों ने प्रसाद स्वरूप भंडारे का लुत्फ़ उठाया। बता दें की अनेकता में एकता का परिचय देने वाली कॉलोनी ग्रीन अर्थ सिटी में वर्ष भर ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें कॉलोनी के समस्त रहवासी बड़ी संख्या में एकत्रित होते हैं।

 

Related Articles

Back to top button