छत्तीसगढ़

मतदान केंद्र पर डोली रूकवा दी दुल्हन ने, पहले किया मतदान फिर गई ससुराल

युवती पूजा चंद्राकर की शादी मुंगेली जिले के लगरा गांव के युवक रमा चंद्राकर से 26 अप्रैल को संपन्न हुई

AINS NEWS….. कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखण्ड अंतर्गत खम्हरिया गांव में युवती पूजा चंद्राकर की शादी मुंगेली जिले के लगरा गांव के युवक रमा चंद्राकर से 26 अप्रैल को संपन्न हुई. इस दौरान दोनों ने सात फेरे के बाद युवती की विदाई हुई, लेकिन युवती ने घर से निकल कर रास्ते में मतदान केंद्र पर डोली रूकवा दिया और युवती ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए जागरुकता का परिचय दिया है, बता दें कि दुल्हन और दुल्हे को शादी के जोड़े में मतदान करने आए, गांव के लोग वह मतदानकर्मी बहुत सराहना किया है. यहां निर्वाचन में मतदान प्रतिशत अन्य जिलों से ज्यादा देखने को मिलता है

 

Related Articles

Back to top button