छत्तीसगढ़

पूर्व ज्वाइंट कलेक्टर ओम प्रकाश वर्मा की मौत दुर्घटना या फिर हत्या, नारायण लाल शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर से जांच की मांग की

पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांढ के जमीन से जुड़े कई मामलों में अपील की गई थी

AINS NEWS….. विगत 21 मई को पूर्व ज्वाइंट कलेक्टर ओमप्रकाश वर्मा रिंग रोड नंबर 1 में सड़क दुर्घटना के शिकार हुए थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। थाने में शिकायत और जांच की मांग के बाद भी कोई कार्रवाई न होते देख एवं थाने से कोई जानकारी न मिलने के कारण स्वर्गीय ओम प्रकाश वर्मा के परिजन एवं मित्रगण दुखी हैं, उनके परिजनों एवं मित्रों ने स्वर्गीय ओम प्रकाश वर्मा की सड़क दुर्घटना एवं मौत से जुड़े साक्ष्य को देखने की मांग की गई थी लेकिन अब तक उन्हें निराशा ही हाथ लगी।

बता दें कि स्वर्गीय ओमप्रकाश वर्मा शासकीय सेवा में थे और सेवानिवृत्ति के बाद से वह समाज हित में कार्य कर रहे थे, ओम प्रकाश वर्मा एवं उनके मित्रगणों द्वारा राजस्व मंडल में पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांढ के जमीन से जुड़े कई मामलों में अपील की गई थी जिसके कारण वह आरोपियों के निशाने पर थे। उनके परिजनों एवं मित्रों को अंदेशा है कि वह जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की लड़ाई लड़ रहे थे कहीं वे लोग ही इस दुर्घटना में शामिल तो नहीं।

घटना के तीन दिनों बाद भी परिजनों को घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज देखने को नहीं मिला ना ही जिन अज्ञात लोगों द्वारा श्री वर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था वह भी सीसीटीवी फुटेज प्राप्त है। इन सभी शंकाओं के फलस्वरूप स्वर्गीय ओम प्रकाश वर्मा की मौत हत्या की एक साजिश प्रतीत हो रही है। इसी कारण स्वर्गीय ओम प्रकाश वर्मा के परिजन एवं उनके मित्रों द्वारा ओम प्रकाश वर्मा की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है, जिसकी प्रति प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत आला को भी प्रेषित की गई है, ताकि उनकी मौत के सच और झूठ से पर्दा उठ सके।

Related Articles

Back to top button