छत्तीसगढ़

बोरगांव के रिजर्व फॉरेस्ट-75 के जंगल की जमीन पर कब्जा, जांच में जुटा विभाग

पत्रकार शशीधरन ने मांग की है कि वन विभाग और  राजस्व विभाग अविलंब मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करे

AINS NEWS केशकाल… वनपरिक्षेत्र फरसगांव के बोरगांव ग्राम पंचायत सिंगारपुरी के राष्ट्रिय राजमार्ग 30 से लगे वन विभाग के आरक्षित वन खण्ड क्रमांक 75 में करोड़ों रूपए की जमीन पर किए गये कब्जा को लेकर रहस्योद्घाटन हुआ है।
पत्रकार शशीधरन ने स्थल का अवलोकन कर अपने विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी अर्जित करने के बाद यह दावा किया है कि केशकाल वनमंडल के फरसगांव परिक्षेत्र में आने वाले रिजर्व फारेस्ट 75 के बहुत बड़े भूभाग पर सीमेंट का खंम्भा गाड़कर और सीमेंट प्लेट से करोड़ों रूपये की सरकारी जंगल जमीन पर पक्का कब्जा कर लिया गया है, फिर भी वनविभाग और जिला प्रशासन आंख मूंदे तमाशा देख रहा है।
कोंडागांव जिले के वरिष्ठ पत्रकारों में अग्रणी स्थान रखने वाले पत्रकार शशीधरन ने मांग की है कि वन विभाग और  राजस्व विभाग अविलंब मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करे।

 

Related Articles

Back to top button