RAIPUR

चेतना चाइल्ड एंड वूमेन वेलफेयर सोसाइटी… फॉलिक एसिड, चना गुड और सेनेटरी पैड का किया गया वितरण

महावारी आने के 7 दिन पूर्व गुड और चने के सेवन के फायदे बताए गए

AINS NEWS… चेतना चाइल्ड एंड वूमेन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा स्लम बस्तियों में मनाया गया महावारी दिवस , संस्था 15 वर्षो से स्वास्थय संबंधी जागरूकता के लिए कर रही कार्य जिसमे 100 – 150 की संख्या में महिलाएं और किशोरी बालिकाये शामिल हुए लगभग 100 किशोरी बालिकाओं से उनके माहवारी के दौरान होने वाली परेशानियों की जानकारी ली गई । जिसके दौरान प्रोग्राम मैनेजर पूनम साहू द्वारा सभी किशोरी बालिकाओं को बताया गया कि उनकी माहवारी 1 2 या 3 दिन ही रहती है जबकि एक स्वस्थ किशोरी बालिकाओं या महिलाओं की माहवारी 4 5 दिनों तक होने से ही हमारे शरीर के अनावश्यक रक्त माहवारी के माध्यम से बाहर आते हैं ।

पहले के दिनों में खानपान सटीक व लोहे की कढ़ाई से खाना बनाने के कारण हमारे शरीर को आयरन तत्व सही मात्रा में मिल जाते थे परंतु अब की खान-पान और भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम शरीर का ध्यान नहीं रख पाते जिसके कारण आयरन की कमी हो जाती है व महावारी के समय रक्त का रंग हल्का लाल या गुलाबी या गाढ़ा लाल या कतरे के समान निकलते हैं जिससे शरीर में थकावट बेचैनी, पेट दर्द, मानसीक असंतुलन महसूस होती है ।

जिसके कारण रक्त की कमी व आयरन की पूर्ति के लिए हफ्ते में 2 दिन किशोरी बालिकाओं को और हफ्ते में 6 दिन महिलाओं को पीने की सलाह दी गई इसके अलावा महावारी आने के 7 दिन पूर्व गुड और चने के सेवन के फायदे बताए गए । सभी को फोलिक एसिड का सिरप, गुड चना, और सेनेटरी पैड का वितरण किया गया । इसके अलावा सर्वाइकल कैंसर यौन जनित रोग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया कार्यक्रम में रूपा सेन, शशिप्रभा, रेखा , चंद्रिका, भावना और अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button