छत्तीसगढ़

केपीएस स्कूल प्रबंधन द्वारा एनएसयूआई के नेताओं पर दर्ज एफआईआर के खिलाफ एनएसयूआई ने थाने में की शिकायत दर्ज

एनएसयूआई के नेताओं ने स्कूल को गैर मान्यता प्राप्त बताते हुए वहां प्रदर्शन किया था और स्कूल में ताला जड़ देने की धमकी भी दी थी

AINS NEWS… एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी हेमंत पाल, प्रदेश सचिव कुणाल दुबे और कांग्रेसी प्रवक्ता विकास तिवारी के खिलाफ केपीएस स्कूल प्रबंधन द्वारा एफआईआर दर्ज करवाई गई है, इसमें एनएसयूआई के नेताओं पर 294, 452 और 34 भारतीय दंड विधान की धारा के तहत अपराध पंजीकृत कर लिया गया है, जिस पर एनएसयूआई के नेताओं ने कहा कि हमारे द्वारा कोई भी अपराध नहीं किया गया है अतः अपने बचाव के अधिकार में यह आवेदन प्रस्तुत है, एनएसयूआई के नेताओं ने उस थाने में अपना आवेदन प्रेषित किया है जहां केपीस स्कूल प्रबंधन ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, बता दें कि कुछ दिनों पूर्व कृष्ण किड्स एकेडमी में एनएसयूआई के नेताओं ने स्कूल को गैर मान्यता प्राप्त बताते हुए वहां प्रदर्शन किया था और स्कूल में ताला जड़ देने की धमकी भी दी थी, इसी से नाराज कृष्णा पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने थाने में एनएसयूआई के नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button