राजनीति

बलौदा बाजार की घटना के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी करेगी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, राजधानी के राजीव गांधी चौक पर इकट्ठा होंगे कांग्रेसी

कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई नेता गण शामिल होंगे

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में हुई दिल दहला देने वाली घटना के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय शासन प्रशासन की विफलता को कारण माना है, घटना को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से इस्तीफे की मांग भी की है।
कांग्रेस का कहना है कि बलौदा बाजार की घटना ने साबित कर दिया कि सुरक्षा को लेकर सरकार कितनी गंभीर है, पूरी घटना को लेकर कांग्रेस के नेता बलोदा बाजार भी पहुंचे थे और वहां पीड़ितों से मुलाकात भी की है, जिसे लेकर कांग्रेस ने सरकार पर कई आरोप लगाए, इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने जा रही है जिसमें कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई नेता गण शामिल होंगे। मंगलवार को सुबह 11:30 से प्रारंभ होने वाले इस धरना प्रदर्शन का आहवान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया है।कांग्रेसी नेताओं ने बताया कि बलौदा बाजार में हुए हिंसक वारदात के कारण पूरे प्रदेश में आम जनमानस के बीच रोष व्याप्त है इसका मुख्य कारण सरकार की विफल प्रशासन और कानून व्यवस्था है जिसका हम पुज़ोर विरोध करते हैं।

 

Related Articles

Back to top button