RAIPUR
फिर हुई सफाई कर्मियों से मारपीट, काम बंद कर पहुंचे पुरानी बस्ती थाने, कर दिया घेराव
पिछले दिनों गुढ़ियारी इलाके में भी सफाई कर्मी से मारपीट की गई थी

AINS NEWS… राजधानी में सफाई कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने वाले सफाई कर्मियों से आए दिन मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसको लेकर सफाई का कार्य प्रभावित होता नजर आ रहा है, पुरानी बस्ती इलाके में रहवासियों ने सफाई कर्मी से मारपीट की। इसके विरोध में सफाई कर्मचारियों ने काम बंद पुरानी बस्ती थाने Purani Basti Police Station का घेराव कर दिया है। वे मारपीट करने पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं । इससे पहले पिछले दिनों गुढ़ियारी इलाके में भी सफाई कर्मी से मारपीट की गई थी और सफाई कामगार हड़ताल पर चले गए थे।





