छत्तीसगढ़

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 123वीं जयंती,विशिष्टजनों ने दी श्रदांजलि

राजधानी शहर के जीईमार्ग पर शारदा चौक के किनारे स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष गरिमामयी आयोजन

प्रथम उद्योग मन्त्री रहे डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 123वीं जयंती पर रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत,उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधायक श्री श्रीचंद सुंदरानी, पूर्व सभापति श्री संजय श्रीवास्तव, श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा,विशिष्टजनों ने दी श्रदांजलि

AINS NEWS…. भारत गणराज्य के प्रथम उद्योग मन्त्री रहे शिक्षाविद, बैरिस्टर, समाज सुधारक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 123 वीं जयंती पर राजधानी शहर के जीईमार्ग पर शारदा चौक के किनारे स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 2 के सहयोग से रखे गए संक्षिप्त एवं गरिमामयी आयोजन में पहुंचकर रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्री श्रीचंद सुंदरानी, रायपुर नगर निगम के पूर्व सभापति श्री संजय श्रीवास्तव, श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, छग राज्य ब्रेवरेज कारपोरेशन के पूर्व अध्यक्ष श्री सच्चिदानंद उपासने, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद श्री जयंती भाई पटेल, सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री अशोक पाण्डेय, श्री सुभाष अग्रवाल, श्री अवतार सिंह बागल सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कर्यकर्ताओं, महिलाओं ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को 123वीं जयंती पर नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये.

Related Articles

Back to top button