विश्वविद्यालय एवं शिक्षण संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित, स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में फीस रियायत व सीट रिजर्व करने संबंधी समझौता
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पूरे देश भर में अभी तक 30 से अधिक विश्वविद्यालय संस्थाओं से इसी प्रकार के अनुबंध कर चुकी है

AINS NEWS…. महानिदेशालय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के निर्देशानुसार बल के कार्मिकों के बच्चों की उच्च शिक्षा व उज्जवल भविष्य हेतु विभिन्न विश्वविद्यालय एवं शिक्षण संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ। इसी क्रम में ग्रुप केंद्र बिलासपुर के क्षेत्रीय कावा एवं सीवी रमन विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया। जिसमें विभिन्न पाठ्यक्रम हेतु केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कार्मिकों के बच्चों को विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में फीस रियायत व सीट रिजर्व करने संबंधी समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किया ग या ज्ञात हो कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पूरे देश भर में अभी तक 30 से अधिक विश्वविद्यालय संस्थाओं से इसी प्रकार के अनुबंध कर चुकी है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रिजर्व बल पुलिस की तरफ से श्रीमती ऋचा राज, अध्यक्षता RCWA ग्रुप केंद्र बिलासपुर व रमन विश्वविद्यालय की तरफ से गौरव शुक्ला रजिस्टर ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर श्री आरती दुबे कुलपति सीवी रमन विश्वविद्यालय एवं राजकुमार उप महानिरीक्षक ग्रुप केंद्र बिलासपुर समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।





