छत्तीसगढ़

ग्रुप केंद्र बिलासपुर के क्षेत्रीय कावा और न्यू होराइजन डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट सकरी बिलासपुर के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कार्मिकों के बच्चों को 20 सीटें आरक्षित कर ट्यूशन फीस में 25% रियायत

AINS NEWS….. महानिदेशालय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के निर्देशानुसार बल के कार्मिकों के बच्चों की उच्च शिक्षा व उज्जवल भविष्य हेतु विभिन्न विश्वविद्यालय एवं शिक्षण संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित करने हेतु प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्रुप केंद्र बिलासपुर के क्षेत्रीय कावा और न्यू होराइजन डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट सकरी बिलासपुर के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया, जिसमें बीडीएस कोर्स हेतु केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कार्मिकों के बच्चों को 20 सीटें आरक्षित कर ट्यूशन फीस में 25% रियायत देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किया गया। ज्ञात हो कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पूरे देश भर में अभी तक 39 से अधिक विश्वविद्यालय संस्थाओं से इसी प्रकार से अनुबंध कर चुकी है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तरफ से श्रीमती ऋचा राज, डॉ राणा के वर्गीस ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर डॉक्टर अशोक देवांगन श्री राजकुमार व ग्रुप केंद्र बिलासपुर के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे

 

Related Articles

Back to top button