क्राइम

भारी मात्रा में फटाका बम बरामद, पुलिस के मुताबिक युवक अपने घर पर फटाका बम बना रहा था

30 पैकेट टाइगर बम का पैकेट भी जब्त किया गया

AINS NEWS… मंदिर हसौद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर भारी मात्रा में फटाका बम बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक युवक अपने घर पर फटाका बम बना रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली। पुलिस ने जिस पर तत्काल एक्शन लेते घर में दबिश दी और बम बनाने की सामग्री सल्फर मिश्रित पाउडर जब्त किया। इसी के साथ ही 30 पैकेट टाइगर बम का पैकेट भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार युवक का नाम पुलिस ने ताराचंद जांगड़े बताया। आगे की कार्रवाई कर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम 9 के तहत मामला दर्ज किया है।

 

Related Articles

Back to top button