विधानसभा… सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोक झोंक
राजेश मूणत ने विपक्ष पर साधा निशाना

AINS NEWS…. विधान सभा में आज कानून व्यवस्था को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोक झोंक हुई। वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव पर कांग्रेस सरकार में हुए द्वेष पूर्ण कार्रवाई का मामला सदन में उठा , रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत और विपक्षीय विधायक उमेश पटेल के बीच हुई बहस, उमेश पटेल ने बलौदाबाजार हिंसा को लेकर फिर इंटेलिजेंस फेलियर को लेकर सरकार को घेरा, पटेल ने कहा साय सरकार पुलिस और इंटेलिजेंस फेलियर को छुपाने की कोशिश कर रही , विधानसभा में तीसरे दिन भी बलौदाबाजार मामले को लेकर चर्चा की मांग की गई।

डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू ने उठाया कानून व्यवस्था पर सवाल, आठवीं बटालियन आवासीय परिसर में चोरी होने के बाद आज भी आरोपी फरार है, मामले की विवेचना कर उसका खात्मा कर दिया गया , कांग्रेसियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है साय सरकार , हमें अच्छी सुरक्षा व्यवस्था नही दी जा रही है राजेश मूणत ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा की आपकी सरकार के दौरान आप ही की विधायक चन्नी साहू की सुरक्षा व्यवस्था किसने छीनी थी, मेरे से तो 15 दिनों के भीतर ही मेरी सुरक्षा छीन ली गई थी। लेकिन आपकी व्यवस्था हम करवा देंगे।




