राष्ट्रीय

उड़ान भरते ही दुर्घटना का शिकार हो गया विमान, 18 लोगों की मौत

नेपाल की राजधानी काठमांडू से एक दुखद खबर

AINS NEWS… नेपाल की राजधानी काठमांडू से एक दुखद खबर सामने आ रही है, यहां शौर्य एयरलाइंस का विमान त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान भरते ही दुर्घटना का शिकार हो गया। बता दें कि 19 लोगों को लेकर उड़ान भरने वाले इस विमान हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। यह विमान काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भर रहा था। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह विमान टेकऑफ के बाद रनवे पर फिसल गया जिसके चलते विमान में आग लग गई और वह दुर्घटना का शिकार हो गया।

Related Articles

Back to top button