RAIPUR

मुझे चोटिल करके मुझ पर ही एफआईआर दर्ज करना राजनीति से प्रेरित है – एजाज ढेबर

FIR को चुनौती देते हुए महापौर ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और पूरी स्थिति से उन्हें अवगत कराया

AINS NEWS…. राजधानी रायपुर के महापौर एजाज ढेबर पर विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। यह FIR कांग्रेस के विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस के साथ बदसलुकी और झूमा झटकी के आरोप में किया जाना बताया गया था। अपने ऊपर हुई FIR को चुनौती देते हुए महापौर ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और पूरी स्थिति से उन्हें अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा का घेराव किया गया था, घेराव के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा वाटर कैनन और लाठियां सहित अन्य तरीकों का इस्तेमाल किया गया। इसके विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच झूमा झटकी हुई और बीच बचाव के दौरान मुझे भी चोंटे आई, इसके लिए मुझे अस्पताल में एडमिट भी होना पड़ा। उन्होंने एक वीडियो का भी जिक्र किया जिसमें पुलिस वालों द्वारा उन्हें धकेला जा रहा है। अपने ऊपर हुई FIR की पूरी जांच करवाने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग महापौर ने की है। इस दौरान उनके साथ पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समेत अन्य कांग्रेसी नेता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button