बलवा ड्रिल का विधिवत अंतिम अभ्यास, कानून का पालन करते हुए नियंत्रण, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना रायपुर में
सम्पूर्ण प्रषिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं के द्वारा अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया

AINS NEWS… पुलिस महानिदेशक छ.ग., अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक,(गुप्तवार्ता), पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार प्रदेश में कानून व्यवस्था, की वर्तमान स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए धरना प्रर्दशन/जूलुस के दौरान हिसंक भीड तोडफोड, आगजनी की स्थिति से निपटने के रायपुर एवं बस्तर रेंज के जिलो के 230 पुलिस बल का रिफ्रेशर कोर्स आयोजित करने निर्देशित किया गया । जिसके फलस्वरुप पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना रायपुर (छ.ग.) में दिनांक 15.07.2024 से 31.07.2024 तक 15 दिवसीय प्रथम सत्र आरक्षक व प्रधान आरक्षक रिफ्रेशर कोर्स आयोजित किया गया । कोर्स में विषय के विशेषज्ञो, अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर,उप सेनानी श्रीमती गायत्री सिंह, समनि श्री संजय शर्मा, सेवा निवृत उपुअ श्री बी.एस. जागृत, उपुअ श्री गुरजीत सिंह, सहा. सेनानी श्री निशांत शर्मा, सहा. सेनानी श्रीमती इफ्फत आरा खैरानी, उपुअ सुश्री मीना साहू, निरी. मीना चौधरी, के द्वारा वर्तमान परिस्थितियो में निर्मित होने वाली कानून व्यवस्था एवं उससे निपटने के उपाय गहनता से बताये गये तथा एडीपीओ द्वय श्री शुभम तोमर, श्रीमती मेनका देवांगन द्वारा नवीन कानून की बारिकियों से प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया गया । सम्पूर्ण प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं के मानसिक एवं शारिरिक क्षमता में वृद्धि पर विशेष प्रयास किया गया।


आज दिनांक 31.07.2024 को श्रीमान राजकुमार मिंज, पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना रायपुर की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में नियमानुसार समस्त पार्टीयां बनाकर बलवा ड्रिल का विधिवत अंतिम अभ्यास कराया गया । इकाई में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी को अभ्यास में मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, रीडर (मजिस्ट्रेट), रीडर (पुलिस अधीक्षक), थाना प्रभारी, महिला पुलिस बल, सूचना संकलन पार्टी, रस्सा पार्टी, अश्रुगैस पार्टी, केन पार्टी लाठी पार्टी रायफल पार्टी, इन्तजामी पार्टी (रिजर्व), बलवाई पार्टी, मेडिकल टीम इत्यादि की भुमिका में वेशभूषा तैयार कर विधिवत सम्पूर्ण अभ्यास कराया गया ।
श्री राजकुमार मिंज, पुलिस अधीक्षक पुप्रवि माना रायपुर द्वारा प्रशिक्षण के अंतिम कार्य दिवस में प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण के दौरान दी गई सीखलाई आपको भविष्य में किसी प्रकार की कानून व्यवस्था निर्मित होने पर कानून का पालन करते हुए नियंत्रण करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। सम्पूर्ण प्रषिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं के द्वारा अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया गया इसकी प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई।




