RAIPUR

नशे के ख़िलाफ़ जागरूकता अभियान एवं नशे से ग्रसित लोगों का काउंसिलिंग

समझाइश देने पर चाकू लाकर थाने में जमा किया

AINS NEWS… वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान चलाया जा रहा है।निजात के तहत नशे के अवैध कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही, नशे के ख़िलाफ़ जागरूकता अभियान एवं नशे से ग्रसित लोगों का काउंसिलिंग किया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना उरला पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत आज नशे से ग्रसित कुल 7 लोगो का काउंसिलिंग डॉ.आलोक शर्मा (सायकोलॉजिस्ट) के उपस्थिति में कराया गया।

इनका पूर्व में भी काउंसिलिंग कराया गया था जिसमें से एक ने बताया कि नशे को पूर्णतः छोड़कर टाटा मोटर्स में मैकेनिक का कार्य कर रहा है। बाक़ी ने काउंसिलिंग के बाद से नशा कम करना बताये है।

एक नाबालिग ने बताया कि नशे में चाकू लेकर घूमता है, जिसे समझाइश देने पर चाकू लाकर थाने में जमा किया, इनके पिता को बुलाकर समझाइश दिया गया जो नशामुक्ति केंद्र में भर्ती करवाने राज़ी हुए है।

 

Related Articles

Back to top button