छत्तीसगढ़

महादेव सट्टा मामले की जांच का प्रस्ताव सीबीआई को भेजा जाएगा – विजय शर्मा

अब तक दुर्ग में 24, रायपुर में 44 केस दर्ज किए गए हैं, इसमें 500 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है

AINS NEWS… महादेव बुक ऑनलाइन सट्टे की जांच अब ED और EOW के साथ CBI भी करेगी, केंद्र सरकार को इसका प्रस्ताव भेजने की तैयारी की जा रही है। इस मामले में प्रदेश भर के 70 थानों में प्रकरण दर्ज किए गए हैं जिन्हें सीबीआई को हैंडोवर किया जाएगा।
राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान यह बातें साझा की है। यह प्रकरण सीबीआई को सौंपने की प्रक्रिया जारी है,जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। बता दे की ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले की अक्टूबर 2022 से ED द्वारा जांच प्रारंभ की गई थी, अब तक इस प्रकरण में करीब 25 लोगों को जेल भेजा जा चुका है।
उसके तार देश के साथ विदेश से भी जुड़े पाए गए हैं, गिरफ्तारियो की बात करें तो इस मामले में अब तक दुर्ग में 24, रायपुर में 44 केस दर्ज किए गए हैं, इसमें 500 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य सरकार महादेव सट्टा से संबंधित पूरे प्रकरण का ब्यौरा तैयार कर सीबीआई से जांच कराने का प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को जल्द भेजेगी।

Related Articles

Back to top button