क्राइम

थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से शातिर चोर को गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त

जब्त की गई मसरूका.. दो चांदी का पायल, एक पुराना वीवो कंपनी का मोबाइल फोन कीमती ₹5000, नगदी रकम ₹7000

AINS NEWS…. नाम आरोपीः- विनय यादव पिता श्री संतु यादव उम्र 19 वर्ष निवासी शीतला मंदिर के पास कुशालपुर थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छ.ग. //

//जब्त की गई मसरूका= दो चांदी का पायल, एक पुराना वीवो कंपनी का मोबाइल फोन कीमती ₹5000, नगदी रकम ₹7000//

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चित श्री दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन लाल पाटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण मे संपत्ति संबंधी अपराधो पर अकुंश लगाने हेतू चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से शातिर चोर को गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त हुई।

संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है किः- दिनांक 22.08.2024 को प्रार्थी सुजीत मंडल पिता सुनील मंडल उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम व पोस्ट बरगड़ी थाना बृजपुर जिला पन्ना मध्य प्रदेश हाल पता= मनहरण सिन्हा का मकान सेक्टर 3 गली नंबर 3 प्रोफेसर कॉलोनी थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17,08,2024 को अपने घर में ताला लगाकर रक्षाबंधन त्यौहार मनाने पूरा परिवार सहित कांकेर चला गया था दिनांक 22,08,24 की शाम 6:00 बजे घर आया तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा था अंदर का सामान अस्त व्यस्त था चेक किया तो पता चला की भागवत गीता के अंदर दबाकर रखा ₹20000 तथा कमरे के अलमारी में रखा सोने का दो जोड़ी टॉप्स,एक नग अंगूठी तथा चांदी का तीन जोड़ी मोटा पतला पायल जुमला कीमती ₹80000 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया की रिपोर्ट पर थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 340/2024 धारा
331(4),305(A)BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी की पता चला हेतु घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया व थाना क्षेत्र में मुखबिर लगाई गई मुखबिर की सूचना पर संदेही विनय यादव को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया व सोने के टॉप्स, व अंगूठी को नकली समझकर रास्ते के एक नाले में फेक देना व कुछ नगदी रकम खाना पीना कर खर्च कर देना बताया आरोपी को विधिवत दिनांक 28.08.2024 को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

 

Related Articles

Back to top button