RAIPUR

अवैध रूप से शराब के साथ आरोपी नकुल मारकंडे गिरफ्तार

कब्जे से अवैध रूप से रखें 36 पौवा देशी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त दोपहिया वाहन सीजी 04 पी एच 3559 जुमला कीमती लगभग 43960/- रूपये जप्त

AINS NEWS… वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध रूप शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु विशेष टीम का गठन करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक दिनांक 31.08.2024 को थाना राखी पुलिस की टीम द्वारा राखी क्षेत्रांतर्गत मेन रोड कुर्रू मोंड पास अवैध रूप से शराब परिवहन करते आरोपी नकुल मारकंडे पिता स्व. फुलचंद मारकंडे उम्र 45 साल निवासी सतनामी पारा वार्ड 8 ग्राम कुर्रू थाना राखी जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 36 पौवा देशी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त दोपहिया वाहन सीजी 04 पी एच 3559 जुमला कीमती लगभग 43960/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना राखी में अपराध क्रमांक 189/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – नकुल मारकंडे पिता स्व. फुलचंद मारकंडे उम्र 45 साल निवासी सतनामी पारा वार्ड 8 ग्राम कुर्रू थाना राखी जिला रायपुर।

 

Related Articles

Back to top button