जेसीआई रायपुर कैपिटल द्वारा आयोजित डांस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के युवा कलाकारों का जलवा, रॉयल और डी4 ग्रुप बने विजेता
युवा कलाकारों ने अपनी प्रतिभा को अनूठे अंदाज में प्रस्तुत किया
AINS NEWS…. जेसीआई रायपुर कैपिटल द्वारा आयोजित कैपिटल डांस प्रतियोगिता का आयोजन 12 सितंबर 2024 को वृंदावन हॉल, सिविल लाइंस में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेसीआई रायपुर कैपिटल के पूर्व अध्यक्ष और जेसी सेनेटर एडवोकेट संदीप थौरानी रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन मे कहा मुझे गर्व है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारे युवा कलाकारों ने अपनी प्रतिभा को अनूठे अंदाज में प्रस्तुत किया है .यह कार्यक्रम कला, संस्कृति और समर्पण का जीवंत उदाहरण है. सभी प्रतिभागियों का नृत्य प्रदर्शन अद्वितीय था और उन्होंने अपनी कला के प्रति गहरा जुनून दिखाया। मैं इस मंच के माध्यम से छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित होते देखकर गर्व महसूस करता हूँ .सभी प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में जो समर्पण और मेहनत दिखाई है, वह अनुकरणीय है.


कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में छत्तीसगढ़ के प्रख्यात अभिनेता क्रांति दीक्षित और छत्तीसगढ़ एवं भोजपुरी फिल्म अभिनेता संजय महानंद उपस्थित थे। यह कार्यक्रम 12 सितम्बर 2024, गुरुवार समय: शाम 04:00 बजे स्थान वृंदावन हॉल, सिविल लाइन्स, रायपुर मेआयोजितकिया गया. जिसमे जूनियर: 14 से 17 वर्ष सीनियर: 18 से 22 वर्ष (सोलो और ग्रुप डांस के लिए) भाग लिया . विजेताओ को पुरस्कार: 1st & 2nd प्राइज़ (जूनियर और सीनियर) ट्रॉफी और सर्टिफिकेट (सोलो और ग्रुप डांस के लिए) सांत्वना पुरस्कार: मेडल और सर्टिफिकेट (सोलो और ग्रुप डांस के लिए) दिया गया . इस कार्यक्रम निदेशक JC भास्कर मानसाना औ सह-कार्यक्रम निदेशक: JC प्रतीक अग्रवाल थे. इस रोमांचक डांस प्रतियोगिता में एकल नृत्य श्रेणी में लगभग 13 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि समूह नृत्य में लगभग 11 समूहों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।

विजेता सूची मे सोलो डांस श्रेणी मे प्रथम स्थान: वर्षा यादव ,द्वितीय स्थान: अनुष्का यादव तृतीय स्थान: टी दीक्षा, समूह नृत्य श्रेणी प्रथम स्थान: रॉयल ग्रुप और डी4 ग्रुप ,द्वितीय स्थान: केके 36 ग्रुप ,तृतीय स्थान: बीकेएच ग्रुप. यह आयोजन जेसीआई के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में चैप्टर समन्वयक जेसीआई सेनेटर चित्रांक चोपड़ा, चैप्टर प्रभारी जेसीआई सेनेटर श्रीकांत पारख, आईपीपी जेसी सीए विक्रम गिरडकर, अध्यक्ष जेसीआई सेनेटर नरेंद्र सिन्हा, जेसीआई वीक कोऑर्डिनेटर एचजीएफ अमित खरे, जेसीआई वीक प्रोग्राम डायरेक्टर एचजीएफ हेमंत यादव और जेसी तुलसीभाई पटेल तथा सचिव जेसी कौशिक परमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के मीडिया सह प्रभारी:जेसी नोहर साहू रहे, जिनके नेतृत्व में मीडिया कवरेज को संभाला गया। जेसीआई रायपुर कैपिटल का यह डांस प्रतियोगिता कला, संस्कृति और युवा प्रतिभाओं के प्रोत्साहन की दिशा में एक अहम कदम साबित हुआ।




