राजनीति

प्रदेश सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने शहर कांग्रेस की ली बैठक, भाजपा सरकार के खिलाफ मुखर होकर आम जनता की लड़ाई लड़ने के लिए शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई

बैठक में आगामी चुनाव एवं कांग्रेस की न्याय यात्रा पर चर्चा हुई

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक ली,बैठक में आगामी चुनाव एवं कांग्रेस की न्याय यात्रा पर चर्चा हुई।
यह बैठक कांग्रेस भवन गांधी मैदान में रखी गई थी जिसमें कांग्रेस के तमाम नेतागण उपस्थित थे,बैठक में आगामी चुनाव एवं न्याय यात्रा के संबंध में कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिया गया प्रभारी के सामने सभी नेताओं ने अपनी अपनी बातें रखी,इसके अलावा प्रदेश सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने 9 महीने के भाजपा सरकार के खिलाफ लगातार हुए प्रदर्शन को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की पीठ भी थपथपाई।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में जाकर भाजपा सरकार की नाकामी को आम जनता को बताएं साथ ही जिला ब्लाक वार्ड के पदाधिकारी को आगामी चुनाव के लिए बूथ स्तर पर लगातार बैठक करने के निर्देश दिए हैं साथ ही 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाली न्याय यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओ को अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।
विजय जांगिड़ ने अपने वक्तव्य में भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहां की 9 महीने की सरकार में आम जनता त्रस्त है लूटपाट चोरी डकैती हत्याएं जैसी घटनाएं आम बात हो गई है रायपुर सहित प्रदेश की जनता में भय का माहौल है यहां डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है लचर कानून व्यवस्था विफल प्रशासन जनता के सामने उजागर हो चुकी है।
इस बैठक में वरिष्ठ नेता धनेंद्र साहू प्रतिमा चंद्राकर छाया वर्मा गिरीश दुबे ज्ञानेश शर्मा महेंद्र छाबड़ा संजय पाठक सूर्यमणि मिश्रा शिव सिंह ठाकुर शारिक रईस खान अजय साहू धनंजय ठाकुर पंकज मिश्रा ममता राय सुमित दास नवीन चंद्राकर प्रशांत टेकड़ी देव कुमार साहू संजय सोनी दीपा बग्गा माधव साहू अशोक ठाकुर सतनाम सिंह पनाग कामरान अंसारी आकाशदीप शर्मा अमितेश भारद्वाज देवेंद्र यादव उत्तम साहू मनीराम साहू संगीता दुबे आशा चौहान जी श्रीनिवास बंशी कन्नौजे अविनय दुबे दिनेश ठाकुर राकेश धोत्रे कमलेश नथवानी पुष्पराज वैध माधव छुरा सहित तमाम पदाधिकारी गण मौजूद थे।

बंशी कन्नौजे
प्रवक्ता
शहर जिला काँग्रेस कमेटी रायपुर

Related Articles

Back to top button