चोर गिरोह के सरगना किरण बबन पाटील सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
सोने चांदी व हीरे के जेवरात चोरी

AINS NEWS… रायपुर जिले के अलग-अलग कॉलोनी से सोना चांदी और नगद रकम चोरी करने वाले चोर गिरोह के सरगना किरण बबन पाटील सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये आरोपी चोरी के पूर्व रेकी किया करते थे उसके बाद घटना को अंजाम दिया करते थे।

29 सितंबर को प्रार्थी हनुमान प्रसाद दुबे ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके निवास श्री राम हेरिटेज कटोरा तालाब में अज्ञात चोरों ने अलमारी तोड़कर 18,2000 रुपए चोरी कर लिए साथ ही उन चोरों ने उनके पड़ोसी सुरेश बिजलानी के घर का भी ताला तोड़ा और वहां से करीबन 3,50,000 के सोने चांदी व हीरे के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने एक संयुक्त टीम बनाई और जांच पड़ताल प्रारंभ की टीम के सदस्यों ने कई सीसीटीवी फुटेजों का विश्लेषण किया और आरोपियों के वाहन को धमतरी जिले के छाती गांव में अंतिम बार देखे जाने की जानकारी हासिल की। उसके बाद टीम ने किरण बबन पाटील और संदीप लक्ष्मण भोंसले को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
घटना का मास्टरमाइंड किरण बबन पाटिल कुमाठे तासगांव जिला सांगली पुणे महाराष्ट्र का मूल निवासी है। वर्तमान में वह धमतरी जिले के छाती गांव में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता था।
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चांदी के जेवरात नगदी रकम और घटना में प्रयुक्त टाटा हैरियर कार, स्कूटी वाहन, लोहे का चाकू, एक नाग पिस्टल, तीन नग कारतूस और दो नग मैगजीन समेत 15 लाख रुपए जप्त किया।



