RAIPUR

छत्तीसगढ़ राज्य के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 51 रायपुर नगर दक्षिण के लिए उप निर्वाचन के कार्यक्रम की घोषणा

कुल मतदाताओं की संख्या 2,70,936 है

AINS NEWS… इस विधानसभा क्षेत्र में अद्यतन स्थिति में कुल मतदाताओं की संख्या 2,70,936 है जिनमें से 1,33,713 पुरुष मतदाता एवं 1,37,171 महिला मतदाता पंजीकृत हैं । तृतीय लिंग के कुल 52 मतदाता पंजीकृत हैं |
3. विधानसभा क्षेत्र में सेवा मतदाताओं की संख्या 59 है |
4. विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची का Gender Ratio- 1026 है ।
5. चिन्हांकित दिव्यांग (PwD) मतदाताओं की संख्या 1188 है।
6. कुल मतदाताओं में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 5014 है।
7. 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 1711 है |
8. 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं की संख्या 56 है |
9. विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 के दौरान 51-रायपुर नगर दक्षिण में कुल मतदाताओं की संख्या 2,59,948 थी। इस प्रकार मतदाताओं की संख्या में 10,988 (4.22 प्रतिशत) की वृद्धि हुई है।

निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण:-

1. निर्वाचन के दौरान अभ्यर्थी द्वारा किए जाने वाले निर्वाचन व्यय की सीमा रुपये 40.00 लाख होगी।

2. निर्वाचन हेतु अभ्यर्थी को एक पृथक बैंक अकाउंट नामांकन दाखिल करने के कम से कम 1 दिन पूर्व खोलना होगा एवं नामांकन पत्र दाखिल करते समय अभ्यर्थी को इस पृथक बैंक अकाउंट का उल्लेख करना होगा।
3. नामनिर्देशन की तारीख से लेकर परिणाम की घोषणा तक दोनों तिथियों को सम्मिलित करते हुए समस्त व्यय उक्त बैंकिंग अकाउंट से स्वयं या उसके निर्वाचन एजेंट द्वारा किया जाएगा ।
4. नामांकन पत्र दाखिल करते समय अभ्यर्थी को अपने समस्त चल अचल संपत्ति के बारे में शपथ पत्र में जानकारी देनी होगी।
5. व्यय नियंत्रण हेतु सम्पूर्ण जिले में 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट्स की नियुक्ति की गई है | 04 स्थैतिक नाका, 9 उड़नदस्ता दल (FST), 12 स्थैतिक निगरानी दल (SST) एवं 02 विडियो अवलोकन दलों (VVT) का गठन किया गया है |
6. अभ्यर्थियों से यह अपेक्षा की जाती है कि वह प्रचार अवधि के दौरान कम से कम 3 बार निजी रूप से या अपने निर्वाचन एजेंट के माध्यम से या अपने द्वारा विधिवत रूप से प्राधिकृत व्यक्ति द्वारा व्यय प्रेक्षक /निरीक्षण के लिए पदाभिहित अधिकारी के सम्मुख रजिस्टर पेश करेंगे।

Related Articles

Back to top button