‘साईबर जन जागरूकता पखवाड़ा,साइबर अपराध के विरुद्ध राज्य व्यापी साईबर जन जागरूकता अभियान
जन प्रतिनिधियों द्वारा भी विडियों मैसेज के माध्यम से पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे साईबर जन जागरूकता पखवाड़ा के तहत लोगों को किया गया जागरूक

रायपुर पुलिस द्वारा साईबर जन जागरूकता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत साईबर जागरूकता अभियान का दिनांक 05.10.2024 को किया गया है शुभारम्भ।

साईबर जन जागरूकता संबंधी बांटे गये पाम्पलेट तथा मुख्य चौक चौराहो में जागरूकता अभियान हेतु लगाये गये होर्डिंग्स।
रेडियों चैनल 94.3 माय एफ.एम. के माध्यम से भी लोगों को किया जा रहा है जागरूक।
जन प्रतिनिधि माननीय विधायक रायपुर ग्रामीण, रायपुर उत्तर, आरंग एवं धरसींवा के द्वारा विडियों के माध्यम से लोगो को पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे साईबर जन जागरूकता पखवाड़े के तहत किया गया है जागरूक।
देवेन्द्र नगर चौक, आमानाका चौक, जयस्तम्भ चौक एवं गौरव पथ में डिजिटल स्क्रीन्स लगाकर किया जा रहा है आमजनों को जागरूक।
रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी।
AINS NEWS… साईबर स्पेस के संबंध में राज्य व्यापी साईबर अपराध जन जागरूकता अभियान दिनांक 05.10.2024 से 19.10.2024 तक चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के द्वारा दिनांक 05.10.2024 को जिले के नागरिकों को साइबर स्मार्ट बनाने ‘‘साईबर जन जागरूकता पखवाड़ा’’ कार्यक्रम के तहत व्यापक साईबर जन जागरूकता अभियान का जोर-शोर से शुभारम्भ किया गया है।

उक्त के तारतम्य में विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्ट व्यक्ति माननीय विधायक रायपुर ग्रामीण श्री मोतीलाल साहू, माननीय विधायक रायपुर उत्तर श्री पुरंदर मिश्रा, माननीय विधायक आरंग श्री खुशवंत साहेब एवं माननीय विधायक धरसींवा श्री अनुज शर्मा एवं अन्य के द्वारा भी पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे साईबर जन जागरूकता पखवाड़े के संबंध में विडियों मैसेज के माध्यम से लागों को जागरूक किया गया है।
जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस की साईबर व थानों की टीमों द्वारा रायपुर के अलग – अलग थाना विधानसभा, सिविल लाईन, मुजगहन, पुरानी बस्ती, एवं गुढ़ियारी के विभिन्न कार्यालयों, आवासीय कॉलोनियों सहित अन्य मुख्य चौक में साइर्बर जन जागरूकता पखवाड़ा के तहत साईबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर रूचि लेते हुए अपनी सहभागिता निभाई तथा उनके द्वारा पूछे गये सवालों के जवाब देकर उनकी शंकाओं को दूर किया गया। इस दौरान आमजन के बीच साइबर अपराध एवं उससे बचाव संबंधी विडियो को प्रसारित करने के साथ ही पाम्पलेट भी बांटे गये।
इसके साथ-साथ विभिन्न चौक चौराहो देवेन्द्र नगर चौक, आमानाका चौक, गौरव पथ सिविल लाईन्स एवं जयस्तम्भ चौक में डिजिटल स्क्रीन्स में साईबर अपराध संबंधी विडियों का प्रसारण कर राहगिरों को जागरूक किया जा रहा है।
रायपुर पुलिस का यह अभियान दिनांक 19.10.2024 तक जारी रहेगा।




