RAIPUR

रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में आग लगने से अस्पताल में हड़कंप, खिड़की काटकर डॉक्टर और मरीज को बाहर निकाला गया

हड्डी रोग विभाग के ओटी में आग लगी

AINS NEWS रायपुर… राजधानी रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में आग लगने से अस्पताल में हड़कंप मच गया . फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुुंची है. हड्डी रोग विभाग के ओटी में आग लगी है. इस दौरान ऑपरेशन चल रहा था. खिड़की काटकर डॉक्टर और मरीज को बाहर निकाला गया. आग लगने के कारण धुएं से ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर बेहोश हो गए हैं. उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है.

मुख्यमंत्री श्री साय ने मांदर बजाकर वादकों का उत्साह बढ़ाया, परंपरागत वाद्ययंत्रों को सुना

फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही. आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है. घटना की सूचना पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, महापौर एजाज ढेबर, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, रायपुर एसएसपी संतोष सिंह समेत पुलिस, फायर ब्रिगेड के अधिकारी, कर्मचारी, तहसीलदार और जोन कमिश्नर सहित बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे

 

Related Articles

Back to top button