राष्ट्रीय

पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों का वार्षिक अखिल भारतीय सम्मेलन शुक्रवार को भुवनेश्वर में, पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह होंगे शामिल

आंतरिक सुरक्षा, जम्मू-कश्मीर, खालिस्तान समर्थक तत्वों, साइबर अपराध, एआई से उत्पन्न चुनौतियों और ड्रोन से उत्पन्न खतरों समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा

AINS NEWS… पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों का वार्षिक अखिल भारतीय सम्मेलन शुक्रवार को भुवनेश्वर में शुरू होगा। इस मौके पर आंतरिक सुरक्षा, जम्मू-कश्मीर, खालिस्तान समर्थक तत्वों, साइबर अपराध, एआई से उत्पन्न चुनौतियों और ड्रोन से उत्पन्न खतरों समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी इस सम्मेलम में शामिल होंगे। सम्मेलन का उद्घाटन गृह मंत्री करेंगे, वहीं प्रधानमंत्री शेष दो दिन उपस्थित रहेंगे और रविवार को समापन भाषण देंगे। वहीं संभल में शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने का दावा करने के मामले में सिविल जज सीनियर डिविजन संभल स्थित चंदौसी की कोर्ट में 29 नवंबर को पहली सुनवाई होनी है।

इसी दिन सर्वे रिपोर्ट अदालत में दाखिल किए जाने की संभावना है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एक तरफ विधानसभा सत्र की शुरुआत 29 नवंबर से होगी। इस सरकार के गठन का यह अंतिम विधानसभा सत्र होगा। क्योंकि फरवरी महीने में आम चुनाव होना है। इस सत्र में पक्ष और विपक्ष पूरी तरह से एक दूसरे पर हमलावर रहेगी और पूरी तरह से राजनीतिक सत्र देखने को मिल सकता है। तो दूसरी ओर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे घमासान के बीच गुरुवार को दिल्ली में अमित शाह के घर पर महायुति की बैठक हुई।

इस बैठक में शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे भी बैठक में शामिल हुए। हालांकि इस बैठक में भी महाराष्ट्र के सीएम चेहरे से पर्दा नहीं उठा।

 

Related Articles

Back to top button