RAIPUR

एसएसपी संतोष सिंह द्वारा औचक निरीक्षण, मौदहापारा, बैजनाथपारा और वीआईपी रोड पर सघन चेकिंग

कई दर्जन संदिग्ध लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई

AINS NEWS… एसएसपी संतोष सिंह द्वारा बीती रात्रि शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर औचक निरीक्षण किया गया और उनके द्वारा अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। एसएसपी संतोष सिंह के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें बनाकर पुलिस मौदहापारा, बैजनाथपारा और वीआईपी रोड पर सघन चेकिंग कर कार्रवाइयां की गई।

रायपुर एसएसपी संतोष सिंह स्वयं रात में निकल औचक जयस्तंभ चौक पर फोर्स को ब्रीफ किए कि रात्रि चेकिंग में क्या ध्यान रखना है।

चेकिंग के दौरान एल्कोमीटर से जांच आकर ड्रंकन ड्राइविंग पर गाड़ियों की जप्ती की गई और कई दर्जन संदिग्ध लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। कुछ के साथ संदिग्ध सामन पकड़ा गया जिन पर कार्यवाही की गई। देर रात तक चेकिंग चलती रही। इस दौरान सीएसपी आज़ाद चौक अमन झा, सीएसपी कोतवाली योगेश साहू, प्रशिक्षु आईपीएस अभिषेक चतुर्वेदी और थाना प्रभारी गण दल बल सहित उपस्थित रहेl

 

Related Articles

Back to top button