पहली बार बिलासपुर शहर पहुँचे युवा काँग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब
युवा काँग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का बिल्हा विधानसभाध्यक्ष ने किया गर्मजोशी से स्वागत

AINS NEWS बिलासपुर… पहली बार बिलासपुर शहर पहुँचे युवा काँग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब का बिल्हा विधानसभा युवा काँग्रेस अध्यक्ष सुनील साहू ने नयापारा चौक बोदरी में गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया ! स्वागत के दौरान सभा को संबोधित करते हुए उदय भानु चिब ने शानदार स्वागत के लिए युवा काँग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सुनील साहू व पूरी टीम को बधाई दी और प्रदेश में बढ़ते अपराध व नशा के खिलाफ मैराथन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने अपील की

साथ ही आगामी नगरी निकाय चुनाव में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट देने की बात कही वही नगर पंचायत चुनाव के लिए सुनील साहू ने कहां पार्टी मुझे जो भी दायित्व देगी उसे पर जिम्मेदारी वह निष्ठा पूर्वक कार्य करूंगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा युवा कार्यकर्ताओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है उनके इस दौर से युवाओं में जोश का संचार होगा और आगे वह बेहतर काम करेंगे…. इस अवसर पर युवा काँग्रेस राष्ट्रीय महासचिव पूर्णचंद कोको पाढ़ी, युवा काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, तिफरा ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू,सोनू शर्मा,एवम भारी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे




