छत्तीसगढ़

रोशनी से जगमगा उठे गिरजाघर, एक-दूसरे को दी क्रिसमस की बधाई, देश में अमन एवं भाईचारे के लिए की गई विशेष प्रार्थना

लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी और एक-दूसरे को केक खिलाकर मुंह मीठा कराया

AINS NEWS अंतागढ़ : क्रिसमस-डे की पूर्व संध्या पर गिरिजाघर शाम से रोशनी से जगमगा उठे। जैसे ही रात में घड़ी की दोनों सुई 12 पर पहुंचीं वैसे ही चर्चों में जिंगल बेल की धुन बजने लगी। प्रभू ईशू के जन्मदिवस पर लोगों ने प्रार्थना की। कैरल सिंगिंग में लोगों ने बढ़-चढकऱ हिस्सा लिया। शहर के सभी चर्चाें में सैकड़ों मोमबत्तियां एक साथ जगमगा उठीं। ‘जिंगल बेल-जिंगल बेल’ गीत गूंजने लगा। आज पैदा हुआ है मसीहा दुनिया को बताएंगे’ और ‘शोर दुनिया में हो गया, आज पैदा मसीह हो गया’ जैसे गानों ने सभी को प्रभू जन्म की खुशी का अहसास करा दिया। ईशा मसीह के जन्म की खुशी के गीतों के बाद बाइबिल का पाठ किया गया। साथ ही प्रभू के धरती पर जन्म लेने के उद्देश्य पर विस्तार से बताया। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी और एक-दूसरे को केक खिलाकर मुंह मीठा कराया।

इसी तारतम्य में नगर में भी 25 दिसंबर को मसीही समाज के द्वारा प्रभु यीशु का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। क्रिसमस को लेकर एक दिन पहले से ही मसीही समाज के लोग में उत्साह का माहौल देखा गया। दिनभर तैयारी में जूटे रहे। श्यामनगर के पेंटी कोस्टल प्रार्थना भवन एवं मद्रासीपारा स्थित सेंट पिटर बिलिवर्स ईस्टर्न चर्च में सुबह 10 बजे विशेष अराधना के बाद प्रभु यीशु मसीह का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें प्रभु के जन्म से संबंधित झाकियां प्रस्तुत की गई। जन्मोत्सव के पश्चात् सभी ने एक-दूसरे को क्रिसमस डे की बधाईयां देते हुए प्रभु यीशु से कुशल-क्षेम की कामना की। 25 दिसम्बर को क्षेत्र के सभी गिरजाघरों में बड़े दिन की विशेष आराधना के साथ ही देश में अमन एवं भाईचारे के लिए भी प्रार्थना की गई। इस अवसर पर समाज के लोगों द्वारा घरों में मिष्ठान वितरण कर खुशी के गीत गाये गए।

 

Related Articles

Back to top button