छत्तीसगढ़

8 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 11 आईपीएस अधिकारीयों की पोस्टिंग

आईएएस नरेंद्र कुमार दुग्गा को सरगुजा कमिश्नर बनाया गया

AINS NEWS… राज्य सरकार ने नए साल के पहले ही दिन 8 आईएएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार के रूप में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसके अलावा 11 आईपीएस अधिकारीयों की पोस्टिंग की गई है।

राज्य सरकार ने नए साल के पहले ही दिन 8 IAS अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर श्रम विभाग की सचिव अलरमेल मंगई डी. को वर्तमान दायित्व के साथ सचिव वाणिज्य कर पंजीयन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वहीं, आईएएस नरेंद्र कुमार दुग्गा को सरगुजा कमिश्नर बनाया गया है।

इसके अलावा आईएएस प्रतिष्ठा ममगाई को नारायणपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। नीलम नामदेव एक्का को छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग का सचिव बनाया गया। अभिजीत सिंह को वर्तमान दायित्व के साथ सचिव लोक सेवा आयोग बनाया गया है। पदुम सिंह एल्मा को आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास के आयुक्त पद पर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा प्रतीक जैन को बस्तर के जिला पंचायत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button