RAIPUR

चाकू लहराकर लोगो को डराने धमकाने वाले सत्यम नेताम से बटनदार चाकू जप्त कर आर्म्स एक्ट की कार्यवाही

थाना आजाद चौक पुलिस द्वारा की गई आर्म्स एक्ट की कार्यवाही

AINS NEWS… वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ0 लाल उमेद सिंह (भापुसे) द्वारा रायपुर में अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर आपराधिक तत्वो के विरूद्ध कार्यवाही बाबत् निर्देशित किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) रायपुर, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक रायपुर अमन कुमार झा (भा0पु0से0) के मार्गदर्शन अनुसार सूचना प्राप्त हुई कि रामकुण्ड शाकम्भरी मंदिर सत्यम नेताम पिता केशव नेताम नामक व्यक्ति सार्वजनिक जगह पर चाकू लहराकर लोगो को डरा धमका रहा है। सूचना पर तत्काल थाना आजाद चौक से टायगर वन स्टाफ आरक्षक भोजराज सोनवानी थाना आजाद चौक के द्वारा घेराबंदी कर आरोपी सत्यम नेताम पिता केशव नेताम उम्र 23 साल पता रामकुंड रायपुर को पकड़ा गया तथा उसके कब्जे से बटनदार चाकू जप्त कर करते हुए आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 07/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया।

 

Related Articles

Back to top button