RAIPUR
स्वामी विवेकानंद जी ने अपने जीवनकाल में एक लंबा समय रायपुर में बिताया यह हम सभी के लिए गौरव का विषय
स्वामी विवेकानंद जयंती पर विधायक सुनील सोनी ने विवेकानंद की प्रतिमा किया पुष्प अर्पित

AINS NEWS रायपुर… स्वामी विवेकानंद की जयंती “राष्ट्रीय युवा दिवस” के अवसर पर रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद सरोवर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।
इस दौरान उन्होंने स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुए सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं दी।
विधायक सुनील सोनी ने कहा कि असंख्य युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी ने अपने जीवनकाल में एक लंबा समय रायपुर में बिताया यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है।
आइए हम सभी उनका पावन स्मरण कर उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ते हुए समाज, प्रदेश और देश की प्रगति में अपना योगदान दें।
इसके साथ ही उन्होंने सभी पालकों से आज के दिन घर पर अपने बच्चों से स्वामी विवेकानंद जी के विषय में चर्चा कर उनके पावन विचारों का स्मरण करने का आग्रह भी किया।






